{"_id":"5e8733367387c8587ea839a15211f22b","slug":"nasa-permission-for-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी युवक के दो प्रोजेक्टों को नासा की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी युवक के दो प्रोजेक्टों को नासा की मंजूरी
एजेंसी/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के दूरवर्ती गांव मट्टन के छात्र अली के दो प्रोजेक्टों को नासा अमेरिका के कनेडी स्पेस सेंटर से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी केरल से बीटेक और अब इसी संस्थान से एस्ट्रोनामी में एमएस कर रहे आसिफ अली के जिन दो प्रोजेक्टों को मंजूरी मिली है उनमें ‘एस्टीमेशन आफ आस्ट्रायड’ और ‘गामा किरणों के उत्सर्जन के प्रभाव’ शामिल हैं।
अली आर्मी गुडविल स्कूल अशमुकाम का एलम्यूनाई है और वह प्रोजेक्ट वर्क को शुरू करने के लिए जल्द ही अमेरिका रवाना होगा।
अली का कहना है कि वापस आने पर उसके पास ऐसे प्रोजेक्टों पर काम करने की योजना है जो रियासत और देश की दूर संचार संबंधी समस्याओं को दूर करेंगे।
अली के अनुसार वह किसी बड़े शहर के बड़े स्कूल का छात्र नहीं है। उसने अपने पिछड़े इलाके में पढ़ते हुए जीवन में बड़ा करने का सपना देखा और मेहनत और सही मार्गदर्शन से ही उसे यह कामयाबी मिली।
विज्ञापन