फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   narendramodi_pdp_muftimohammadsaeed_umar abdulla

'पीडीपी नेता मुफ्ती और मोदी में हुआ गठजोड़'

Mon, 18 Nov 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Nov 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
narendramodi_pdp_muftimohammadsaeed_umar abdulla

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी पैट्रन मुफ्ती मुहम्मद सईद ने सत्ता हासिल करने के लिए नरेंद्र मोदी के साथ गठबंधन कर लिया है। अब्दुल्ला ने भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी के करीबी नेताओं से गुप्त बैठक करने वाले मुफ्ती मुहम्मद सईद नरेंद्र मोदी के भी संपर्क में हैं।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने ये आरोप रविवार को कश्मीर के शोपियां जिले के कैलर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान लगाए। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मोदी से मिले मुफ्ती लोगों को गुमराह करने के लिए दोगली नीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन


पीडीपी सत्ता के लिए दो नांवों की सवारी कर रही है और अपने ही भार से उसका डूबना तय है।

यूपीए-2 से हमारा मजबूत रिश्ता जारी रहेगा। उमर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब दोगलेपन के लिए पीडीपी एक्सपोज हुई है। एमएलसी चुनाव के दौरान भी भाजपा, पीडीपी व पैंथर्स पार्टी का गठजोड़ उजागर हुआ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी शुरू से ही सत्ता की भूखी रही है और सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है। अलबत्ता, उमर ने यह भी स्पष्ट किया कि पीडीपी के नेताओं से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। उनसे मेरे मतभेद राजनीतिक मुद्दों व सिद्धांतों को लेकर हैं।

मुख्यमंत्री ने अलगाववादियों पर बातचीत की प्रक्रिया में शामिल होने पर जोर देते हुए कहा कि बंदूक से राज्य को तबाही के सिवा कुछ नहीं मिला है। फारूक अब्दुल्ला के कार्यकाल में अलगाववादियों से बातचीत की प्रक्रिया का हवाला देते हुए उमर ने कहा कि वह फिर से बातचीत शुरू करने के प्रयास करेंगे, लेकिन अलगाववादियों को बिना शर्त के केंद्र से बातचीत में हिस्सा लेना चाहिए।


उमर ने पीडीपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब गिलानी पर रैली करने पर प्रतिबंध लगा था तो यह पार्टी शोर शराबा कर रही थी। जब प्रतिबंध हटा दिया गया तो विपक्ष ने इसे नेशनल कांफ्रेंस की साजिश करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed