फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mumbai to jammu summer spacial train start from 6 may

मुंबई से जम्मू तक साप्ताहिक ट्रेन छह मई से शुरु

Sat, 23 Apr 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 23 Apr 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
mumbai to jammu summer spacial train start from 6 may
- फोटो : अमर उजाला

गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ रही रेल यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जम्मू के लिए छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई-जम्मू तवी सुविधा वीकली स्पेशल ट्रेन (02171-02172) चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


छह मई को यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से सुबह 6:35 बजे चलकर सात मई को शाम करीब छह बजे जम्मू पहुंचेगी। इसी तरह जम्मू से आठ मई को सुबह 7:20 बजे चलकर नौ मई को शाम छह बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन में 15 स्लीपर क्लास, चार एसी थ्री टीयर, दो सेकेंड क्लास और लगेज वैन कोच लगाए गए हैं। इसको छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और जम्मू के बीच कल्याण, लगतपुरी, नासिक, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी, आगरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना, जालंधर कैंट और पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed