{"_id":"56eea54b4f1c1bcc26f14e51","slug":"mughal-road-to-be-declared-national-highways-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड को नेशनल हाईवे घोषित करे केंद्र : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड को नेशनल हाईवे घोषित करे केंद्र : राज्यपाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मुगल रोड को नेशनल हाईवे का दर्जा देने की मांग की है। अनुरोध पत्र में राज्यपाल ने मुगल रोड को नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के अधीन करने समेत छत्तापानी से जजनार तक आठ किलोमीटर लंबी टनल बनाने पर जोर दिया है।
राज्यपाल ने कहा है कि टनल तैयार हो जाए तो मुगल रोड बारह महीने यातायात के लिए खुला रह सकता है। राज्यपाल ने कहा कि मुगल रोड पर पीर की गली सहित कई अन्य स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि महत्वपूर्ण सड़क संपर्क होने के बावजूद मार्ग का यातायात नवंबर से अप्रैल अंत तक ठप रहता है।
केंद्रीय मंत्रालय ने जम्मू-अखनूर-पुंछ को नेशनल हाईवे 144ए और श्रीनगर शोपियां-काजीगुंड को नेशनल हाईवे 444 घोषित कर दिया है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुगल रोड को भी नेशनल हाईवे का दर्जा देने की जरूरत है जिसे केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता से लिया जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा छत्ता पानी से जजनार टनल का निर्माण हो जाए तो जम्मू से श्रीनगर जाने के लिए राजोरी-शोपियां मार्ग का अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण योजना के तहत मुगल रोड के 84.10 किलोमीटर लंबे हिस्से के निर्माण को सहायता दी गई है। मुगल रोड से पीर पंचाल रेंज को कश्मीर संभाग के शोपियां और जम्मू संभाग के बफिलयाज से संपर्क देना मुमकिन हो पाया है। इससे एनएच44 के यातायात की कई समस्याएं दूर हो रही हैं।