{"_id":"d4646346c6969d3d760a6596fbc2e91f","slug":"modi-s-swearing-in-inches-closer-high-alert-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त
ब्यूरो,एजेंसी/अमर उजाला (जम्मू, श्रीनगर)
Updated Sat, 24 May 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का दिन नजदीक आने के साथ ही सीमा और एलओसी पर गतिविधियां एकाएक तेज हो गईं हैं। सेना हाई अलर्ट पर है। पिछले 24 घंटों में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह के टिप्स मिले हैं कि 26 मई को आतंकी संगठन कश्मीर में धमाकों की साजिश रच रहे हैं। इसी दिन मोदी दिल्ली में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस कारण सुरक्षा बलों और पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को और चौकस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस बीच, शुक्रवार को आरएस पुरा के अब्दुलियां सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा से एक थाई विमान भारतीय सीमा में घुस आया। हालांकि, बाद में सैन्य प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इसकी इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
विमान जैसे ही भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसा, सुरक्षा एजेंसियां और सीमा पर तैनात जवान भी हरकत में आ गए। सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना के कुछ देर बाद ही हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि भारतीय सीमा में घुसा विमान पाकिस्तान का नहीं बल्कि थाई एयरवेज का था।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते कुछ उड़ानों का ट्रैक बदला गया था। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से वायु सीमा उल्लंघन किए जाने से इनकार करते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय उड़ान थी और इसकी एयर कंट्रोल रूम से इजाजत भी दी गई थी।
उधर, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कश्मीर संभाग के बारामुला और कुपवाड़ा जिले में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद और राशन बरामद किया है।