फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   modi_rally_gujratpolice_jammu

मोदी की रैली में गुजरात पुलिस का जलवा

Fri, 29 Nov 2013 12:59 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 29 Nov 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
modi_rally_gujratpolice_jammu
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की एक दिसंबर को होने वाली ललकार रैली के दौरान गुजरात पुलिस की विशेष कंपनी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस की एक कंपनी जम्मू पहुंच गई है। गुजरात पुलिस के चार उच्च पुलिस अधिकारी भी जम्मू पहुंच गए। इनमें एक आईजी और तीन डीआईजी स्तर के अधिकारी हैं। इन अधिकारियों ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले ली है।

इसके अलावा आईजी जम्मू जोन में हाल ही में तबादला होकर तैनात हुए दो एसपी को भी सुरक्षा की देखरेख के लिए तैनात किया गया है। रैली के दौरान ट्रैफिक रूट में भी बदलाव रहेगा। हालांकि रविवार होने के कारण स्कूल, कालेज और सरकारी कार्यालय बंद रहने से कोई खास समस्या नहीं आएगी लेकिन आम जनता की गाड़ियां गुज्जर नगर पुल और भगवती नगर पुल से निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


मौलाना आजाद स्टेडियम के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। स्टेडियम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्टेडियम के बाहर ही गुजरात पुलिस के जवान भी जम्मू पुलिस के जवानों के साथ रहेंगे। विशेष सुरक्षा दस्ता मंच पर मौजूद रहेगा। सुरक्षा के  लिए पहुंचे चार अधिकारी लगातार जम्मू में मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठकें कर रहे हैं।


एसएसपी जम्मू अतुल कुमार गोयल ने इन चारों अधिकारियों के साथ मिलकर समारोह स्थल के आसपास की सुरक्षा का जायजा भी लिया। इसके अलावा आईजीपी आफिस में तैनात एसपी जेएस जौहर और एसपी राजेश्वर सिंह को विशेष तौर पर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।

ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह चौक से लेकर विक्रम चौक में सभी अधिकारियों ने सुरक्षा की जांच की और कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed