{"_id":"45084bc8b0d5a24c215f5ca82dfd2524","slug":"modi-jammu-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 दिसंबर के बाद जम्मू में होगी मोदी की रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 दिसंबर के बाद जम्मू में होगी मोदी की रैली
अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Oct 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू में भी आगामी दिसंबर महीने में रैली तय हो गई है। आठ दिसंबर के बाद किसी भी समय प्रदेश भाजपा नेतृत्व को रैली के लिए पार्टी से समय मिल जाएगा। प्रदेश भाजपा प्रभारी और सांसद अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांसद ने पटना में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान बिहार सरकार द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आईबी द्वारा बिहार सरकार को सचेत किए जाने के बावजूद रैली के दौरान सीरियल बम धमाके हुए।
विज्ञापन
इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम रखा, अन्यथा भगदड़ मचने से ही सैकड़ों जाने जा सकती थीं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की भी मांग की है। खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ इसलिए इंडियन मुजाहिदीन ने निशाना बनाने की कोशिश की, क्योंकि वह हमेशा देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्ती से आवाज उठाते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह, पार्टी के युवा महासचिव राजीव जसरोटिया, पूर्व विधायक बाली भगत, प्रचार सचिव असीम गुप्ता और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना आदि भी मौजूद थे।
सीमावर्ती ग्रामीणों की सरकार कर रही उपेक्षा
प्रदेश भाजपा प्रभारी ने पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों के लिए सिर्फ नेकां-कांग्रेस नेताओं की हमदर्दी को जुबानी बताया। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस का एक भी सांसद और मंत्री यह बताए कि कठुआ के पहाड़पुर से लेकर पुंछ जिले तक सीमावर्ती ग्रामीणों को कांग्रेस नेतृत्व में यूपीए सरकार ने क्या दिया। सीमा पर जम्मू कश्मीर के नागरिक पाकिस्तानी गोलीबारी का शिकार हो रहे हैं लेकिन देश के गृह मंत्री सिर्फ औपचारिकता निभा कर चले गए।