{"_id":"56eee0f14f1c1ba334f1509c","slug":"mla-ravindra-rana-said-on-government-formation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीडीपी न मानी तो अन्य विकल्पों पर होगा गौर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पीडीपी न मानी तो अन्य विकल्पों पर होगा गौर'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
विधायक रवींद्र रैणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि भाजपा विधायक रवींद्र रैणा का कहना है कि अगर पीडीपी पुराने एजेंडा आफ अलायंस पर नहीं मानती है तो भाजपा सरकार गठन मामले में अन्य विकल्पों पर गौर करेगी।
विज्ञापन
समय आने पर विकल्पों का खुलासा कर दिया जाएगा। सरकार गठन की पहल पीडीपी को करनी होगी। भाजपा इस मसले पर अपनी स्थिति साफ कर चुकी है। मध्यावधि चुनाव में पैसे की बर्बादी होती है और विकास गतिविधियां भी बाधित होती हैं। ऐसे में भाजपा को उम्मीद हैं कि रियासत में जल्द सरकार का गठन होगा।
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि एजेंडा आफ अलायंस पीडीपी भाजपा के मध्य पूरे छह साल के लिए था। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की आकस्मिक मौत के बाद पीडीपी को सिर्फ मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार तय करना था।
विज्ञापन
पीडीपी एजेंडा आफ अलायंस के अलावा नई शर्तों को रख रही है जो भाजपा को मान्य नहीं है। एजेंडा आफ अलायंस में जम्मू संभाग के लिए अति आवश्यक कई बिंदुओं पर भी काम नहीं हुआ है। इसमें विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन, रिफ्यूजियों के मसलों का हल, एसटी और एससी से जुड़े मामले, कश्मीरी पंडित विस्थापितों की सम्मानजनक घाटी वापसी, मजबूत पंचायती राज प्रणाली आदि शामिल है। उनके साथ अखनूर विधायक राजीव शर्मा भी थे।