{"_id":"5730860a4f1c1b0b0a9199fc","slug":"military-colony-will-built-in-kashmir-ravindra-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर दिल्ली, मुंबई में बंगले बना सकते तो देशवासी कश्मीर में क्यों नहीं: रविंद्र रैणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर दिल्ली, मुंबई में बंगले बना सकते तो देशवासी कश्मीर में क्यों नहीं: रविंद्र रैणा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 09 May 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
रविंद्र रैना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कश्मीर में सैनिक कालोनी को लेकर हो-हल्ला करने पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली, मुंबई के अलावा विदेशों में भी बंगले बना रखे हैं और कश्मीर में सैनिक कालोनी पर हल्ला कर माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
रैणा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और देश का कोई भी नागरिक यहां पर रह सकता है। भारतीय सैनिकों की वजह से जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र जिंदा है। भारतीय सैनिकों ने इसके लिए शहादतें दी हैं। उनकी स्मृति में कश्मीर में सैनिक कालोनी बननी चाहिए और उनके परिवार के सदस्यों को यहां प्लाट दिए जाने चाहिएं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक का कहना है कि भारत की एकता और अखंडता को हर हाल में बरकरार रखा जाएगा और जो लोग क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन