फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   local youth join Terrorist groups is concern

स्थानीय युवकों की आतंकी संगठनों में बढ़ती भर्ती चिंता का विषय

Sat, 19 Mar 2016 09:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
local youth join Terrorist groups is concern
पास‌िंग आउट परेड के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के अध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला

सीआरपीएफ के महानिदेशक के. दुर्गा प्रसाद ने घाटी में स्थानीय युवकों की आतंकी संगठनों में लगातार बढ़ती भर्ती पर चिंता जताई है। कहा कि पढ़े लिखे युवक और नाबालिग किशोर फिर से आतंकी संगठनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह बहुत गंभीर विषय है और ऐसा नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से कहा कि आतंकी संगठनों में शामिल युवकों को वापस लाने व उन्हें गुमराह होकर आतंक की राह पर बढ़ने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


सीआरपीएफ को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने की घटनाओं में बढ़ोतरी पर कहा कि सीआरपीएफ आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दीक्षांत समारोह के अवसर पर नव आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी देश सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक प्रक्रिया है, जिसे आगे भी जारी रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed