फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said that electricity department should reduce the power deficit by 10 percent in three months

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बोले: तीन महीने में बिजली घाटे को 10 फीसदी कम करे बिजली विभाग

Sun, 18 Jul 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 11:36 AM IST
सार

बैठक में बताया गया कि जेकेपीटीसीएल कश्मीर का 220 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क रिंग जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said that electricity department should reduce the power deficit by 10 percent in three months
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सर्दी के मौसम के मद्देनजर बिजली विकास विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। सर्दियों में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन में सभी कमियों को अक्टूबर तक पूरा करने को कहा। बिजली घाटे को 10 फीसदी कम करने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की। 

विज्ञापन


पिछले वर्षों से सबक लेते हुए उप-राज्यपाल ने सर्दियों के दौरान लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी रणनीति तैयार करने को कहा। उप-राज्यपाल ने विभाग के अधिकारियों को दोनों संभागों में बर्फीले, दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए आगे की योजना बनाने और बिजली खरीद लागत को कम करने के लिए एक सप्ताह के भीतर रणनीति बनाने को कहा।
विज्ञापन


पिछली बैठक में पारित निर्देशों को दोहराते हुए उप-राज्यपाल ने फीडरों की प्रभावी निगरानी का और फीडर नुकसान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अक्तूबर तक बड़े प्रोजेक्टों को पूरा करने को कहा। इस दौरान विभाग के एमडी ने सर्दी के मौसम के लिए विभाग की रणनीति की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed