{"_id":"56ec3e714f1c1bd55b8b467f","slug":"let-militant-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में लश्कर का कुख्यात आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में लश्कर का कुख्यात आतंकी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
लश्कर का आतंकी मोहम्मद यासीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक लश्कर के कुख्यात आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। लश्कर के लिए काम कर रहा कुख्यात आतंकी वर्ष 2000 में आतंकवाद की ट्रेंनिंग लेने सीमा पार गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लश्कर का आतंकवादी मोहम्मद यासीन पुत्र तालिब हुसैन निवासी मड़ा कुलाली सुरनकोट नेपाल बार्डर पार कर दो दिन पहले भारत पहुंचा था। नेपाल से दिल्ली और फिर से वहां से जम्मू पहुंच वह सीधा सुरनकोट पहुंचा। आतंकी अपने पैतृक गांव पहुंचने ही वाला था कि एसडीपीओ सुरनकोट रियाज तांत्रे का टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि उक्त आतंकवादी वर्ष 2000 में पाकिस्तानी निवासी एक कुख्यात आतंकवादी अली अहसमान के कहने पर सीमा पार हथियारों की ट्रेंनिंग लेने चला गया था। वर्ष 2000 में जब आतंकवाद राजोरी-पुंछ जिलों में अपने चर्म पर था, तो अली अहसमान कुख्यात आतंकवादियों में से एक माना जाता था।
विज्ञापन
अली ने उस समय कई अन्य युवकों को भी बेहकाकर ट्रेंनिंग के लिए सीमा के उस पार भेजा था। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आतंकी का एक भाई सेना की टीए बटालियन में जवान है और परिवार के अन्य सदस्य खेतीबाड़ी का काम करते हैं। लश्कर के इस आतंकी के पकड़े जाने पर पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियों के लिए बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है।