{"_id":"cf6b6ee6-c462-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"lashkar-commander-died-in-encounter-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर, चार जवान भी शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर, चार जवान भी शहीद
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए जबकि जवाबी कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
सेना और आतंकियों के बीच दो दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है। शहीद जवानों में तीन हिमाचल के और एक हरियाणा के सोनीपत का है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में तराल कस्बे के गांव बच्चु में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना और तीन राष्ट्रीय राइफल्स के दल ने इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने सुबह करीब आठ बजे आतंकियों से समर्पण की अपील की, लेकिन आतंकियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल एक जवान को तत्काल बादामी बाग छावनी के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों में 3 राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार कमलजीत सिंह के अलावा सिपाही अश्वनी कुमार (दोनों बिलासपुर हिमाचल प्रदेश), दलबीर सिंह (सोनीपत, हरियाणा) और अजीत सिंह (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुई मुठभेड़ देर शाम समाप्त हुई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया जबकि शेष आतंकियों के भाग जाने की आशंका है।
मारे गए आतंकी की पहचान सैफुल्ला एंगर (हरिपरीगाम, त्राल) के रूप में हुई है। कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर तलाशी अभियान जारी है।
सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले श्रीनगर के पुराने शहर के फतेहकदल क्षेत्र में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया था।