{"_id":"62095b95ef75d9484f794ced","slug":"youth-bought-red-roses-and-attractive-gifts-kathua-news-jmu2537730126","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने खरीदे लाल गुलाब और आकर्षक उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने खरीदे लाल गुलाब और आकर्षक उपहार
विज्ञापन
कठुआ। वेलेंटाइन वीक में पिछले सात दिन से चल रही प्यार की गाड़ी सोमवार को वेलेंटाइन डे के साथ आखिरी पड़ाव पर आकर रुकेगी। इस खास दिन को और खास दिन बनाने के लिए युवाओं ने ढेर तैयारियां कर रखी हैं। रोज डे से शुरू हुआ यह सफर सोमवार को अपनों के करीब पहुंचकर खत्म होगा। प्रेम के लिए वैसे कोई भी दिन या सप्ताह या साल नहीं होता, लेकिन युवाओं के लिए फरवरी माह बेहद खास रहता है। इसी को देखते हुए गिफ्ट सेंटरों में भी लाल रंग के टेड्डी से लेकर आकर्षक उपहार, फूल युवाओं को खूब भा रहे हैं। कैमरे की नजर से बचने की कोशिशों के बीच गिफ्ट गैलरी पर रविवार को अच्छी खासी रौनक देखी गई। शादियों के सीजन के बीच, वेलेंटाइन वीक और भी खास बन गया है।
रूठे को मनाने के सिलसिले से लेकर अपने प्यार का इजहार करने के लिए युवा इसी माह के इंतजार में रहते हैं। प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार है। इस खास दिन तमाम बंदिशों को पार करते हुए युवा अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्रेम का इजहार करेंगे। रविवार को गिफ्ट गैलरी में जहां जमकर खरीदारी हुई वहीं शहर में गुलाब के फूलों की भी एडवांस बुकिंग हो रही है। शहर के रेस्त्रां भी वेलेंटाइन के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने शुक्रवार को गिफ्ट गैलरियों और फ्लावर शाप पर तोहफे खरीदे। वेलेंटाइन वीक में गुलाब की खास अहमियत रही है। रोज डे से आखिर तक गुलाब युवाओं की पहली पसंद बना रहा। वेलेंटाइन डे पर भी उपहारों के साथ गुलाब छाया रहेगा। अपनों को आकर्षित करने के लिए बेहतर पैकिंग में गुलाब दिए जाएंगे। पारलीवंड और शहीदी चौक पर इसके लिए स्टॉल दिन भर सजे नजर आए।