फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Yoga Session Organised For Police officials

Kathua News: तनाव दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने किया योग

विज्ञापन
Yoga Session Organised For Police officials
आईआरपी के जवानों ने किया योग
कठुआ। पुलिस बल के बीच समग्र कल्याण और तनाव प्रबंधन तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए आईआरपी 19वीं बटालियन के चन्नग्रां स्थित मुख्यालय में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयुष के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों का अनुकरण करते हुए योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

बटालियन के कमाडेंट रमेश अंगराल की अध्यक्षता में वीरवार को हुए योग सत्र में जम्मू-कश्मीर आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। कमांडेंट ने शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जवानों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान करणवीर सिंह, सहायक कमांडेट, सैय्यद मजीद मौसवी के साथ बटालियन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed