फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   yoga camp

Kathua News: 80 छात्रों ने किया योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार और ओम मंत्र का उच्चारण

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
yoga camp
अप्पर प्राइमरी स्कूल लुडेरा में योग जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पतंजलि योग समिति ने भड्डू शिक्षा जोन के अप्पर प्राइमरी स्कूल लुडेरा में शनिवार को एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल में पढ़ाई करने वाले पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोग के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थियों को सबसे पहले ओम मंत्र का उच्चारण करवाया गया। इसके बाद सूर्य नमस्कार के साथ मंत्रोच्चारण का महत्व बताया। इसके बाद विद्यार्थियों को कई ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया गया जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। विद्यार्थियों को ऊंचाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति और मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी, अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम करना सिखाए गए। इस दौरान पतंजलि योग समिति के प्रभारी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के बारे में भी जानकारियां उपलब्ध करवाई। हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह दी। इस दौरान स्कूल की इंचार्ज हेडमास्टर वंदना शर्मा के और स्कूल में पढ़ाई करने वाले 80 विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। प्रभारी ने बताया कि पतंजलि योग समिति का उद्देश्य लोगों को निरोग रखना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिला कठुआ के अलग-अलग शिक्षा जोन के सरकारी और निजी स्कूलों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed