{"_id":"6673740c888d6f7e300aab44","slug":"yog-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-110601-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: योग दिवस की तैयारी को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: योग दिवस की तैयारी को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई
विज्ञापन
कठुआ। आगामी 21 जून को जिला स्तर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। बुधवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें योग सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहित आयुष विभाग के अधिकारी, विद्यार्थी व आम लोग शामिल रहे।
बुधवार को आयोजित होने वाले इस योग्य सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने वहां योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया है। इसके साथ जम्मू कश्मीर सरकार के मुख्य सचिव सहित कई अन्य अधिकारी जुड़े रहे। उन्होंने इसके माध्यम से मुख्य समारोह की तैयारी को परखा है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह की शुरुआत सुबह 6 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें सुबह छह पर लाइव प्रसारण के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने का अवसर मिलेगा और सात बजे योग सत्र आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, शहर के ड्रीमलैंड पार्क में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय योग रेफरी सुनीता वर्मा की के मार्गदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस मौके पर वर्मा ने लोगों को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।