{"_id":"68a62d7b01fe33bab101c4be","slug":"yatra-continues-amidst-rain-in-dharamnagari-helicopter-service-affected-kathua-news-c-10-jmu1045-690937-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धर्मनगरी में बारिश के बीच यात्रा जारी, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धर्मनगरी में बारिश के बीच यात्रा जारी, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
Thu, 21 Aug 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित त्रिकुटा पर्वत पर बुधवार की सुबह बारिश हुई। इसके बाद दिनभर मौसम मिला-जुला बना रहा। हल्की धूप-छांव के बीच श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान किया।
हालांकि त्रिकुटा पर्वत की ऊंचाई पर धुंध छाई रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। प्रशासन की ओर से बदलते मौसम को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता बनाए गए हैं। श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। बारिश और धुंध के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सभी पैदल, घोड़े, पिट्ठू व पालकी के सहारे भवन की ओर बढ़ते रहे।
वहीं बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 14,800 श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। मौसम का असर केवल हेलिकॉप्टर सेवा पर देखा गया जबकि बाकी सभी मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खुले रहे। हिमकोटि बैटरी कार मार्ग से लेकर पुराने रास्ते तक सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रही।
विज्ञापन
प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सतर्क रहें और यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
भवन मार्ग पर सुरक्षा सहित आपदा प्रबंधन दल ब बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी नजर बनाए हुए हैं।