फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Workshop Organised in Diet Basohali

देश का भविष्य संवारने में अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान : एडीसी

विज्ञापन
Workshop Organised in Diet Basohali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। डाइट बसोहली में नई शिक्षा नीति को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) बसोहली अनिल कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, प्रधानाचार्य डाइट बसोहली स्वर्ण सिंह बतौर विशेष अतिथि रहे।
एडीसी ने अध्यापकों को बताया कि शिक्षा विभाग अनेक क्षेत्रों में काम कर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो कि सराहनीय है। नई शिक्षा नीति 2020 में लागू की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को सशक्त बनाते हुए शिक्षा में समग्र विकास पर बल दिया गया था। बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी ने अध्यापकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा बच्चों को अच्छी प्रकार से शिक्षा देकर सशक्त बनाना भी देश के प्रति एक सेवा है तथा अध्यापक इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्राचार्य डाइट से कहा कि इसी प्रकार की कार्यशालाएं समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ आयोजित करनी चाहिए ताकि शिक्षा नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से लोग अवगत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed