फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Worker of Factory Held Protest

Kathua News: आठ के बजाय 12 घंटे काम लेने का विरोध, श्रमिकों ने जताया रोष

विज्ञापन
Worker of Factory Held Protest
फैक्टरी के बाहर एक​त्रित श्रमिक। संवाद
- पूर्व बिजली मंत्री ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी औद्योगिक इकाई में आठ घंटे के बजाय बारह घंटे सेवा लिए जाने पर वहां के मजदूरों में रोष बना हुआ है। एक बार फिर इसके खिलाफ संगठित हुए मजदूरों ने अपने रोष का इजहार किया है। हालांकि इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व बिजली मंत्री बाबू सिंह ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवा दिया है।
शुक्रवार शाम के समय इकाई के मुख्यद्वार पर जमा हो गए। गुस्साए मजदूरों का कहना था कि पूर्व में उनके विरोध के बाद इकाई प्रबंधन ने 18 फरवरी से पूर्व इस मसले का हल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी भी इकाई में पुरानी व्यवस्था जारी रखी गई है। जिसका वह विरोध करते हैं। इसके साथ ही रात के समय की ड्यूटी के लिए यहां काम करने वाली महिलाओं को भी मजबूर किया जा रहा है। जो कि मजदूर वर्ग का शोषण है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मजदूरों के जहां होने की सूचना मिलने के बाद वहां डीएसपी हेडक्वार्टर मंजीत सिंह पुलिस बल के साथ जबकि तहसीलदार कठुआ डॉ. विक्रम कुमार भी पहुंच गए। जिन्होंने मजदूरों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। लेकिन वे वहीं डटे रहे। इसी बीच वहां पूर्व बिजली मंत्री बाबू सिंह भी वहां पहुंचे जिन्होंने मजदूरों को शांत करवाते हुए आश्वासन दिया। जिसके बाद मजदूर अपने घरों को वापस चले गए। इस बारे में पूर्व बिजली मंत्री बाबू सिंह ने बताया कि मजदूरों का विरोध 12 घंटे की ड्यूटी को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिनों हुए प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने 18 फरवरी तक समाधान किए जाने का आश्वासन दिया था। फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नही है कि उनकी किसी भी प्रतिक्रिया से इकाई और मजदूरों का नुकसान हो। लिहाजा उन्होंने इकाई प्रबंधन को इस मसले का समाधान करने के लिए मजदूरों से और समय देने की अपील की है। जिसे उन्होंने मान भी लिया है। उन्होंने इकाई प्रबंधन से समाधान के लिए गंभीर प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed