फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wood smugglers cut and took away 16 Khair trees from Kanah area

Kathua News: कनाह क्षेत्र से खैर के 16 पेड़ काट ले गए लकड़ी तस्कर

Wed, 02 Jul 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 02 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wood smugglers cut and took away 16 Khair trees from Kanah area
हीरानगर। शहर में खैर की लकड़ी की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। खैर तस्कर धड़ल्ले से खैर की कटाई कर तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं लेकिन एक भी तस्कर पकड़ा नहीं गया है। मंगलवार को कूटा क्षेत्र के कनाह में लकड़ी तस्कर खैर के करीब 16 पेड़ काटकर ले गए। लोगों ने इसकी जानकारी राजस्व विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
नायब तहसीलदार संजीव कुमार ने बताया कि करीब 16 पेड़ों को काटा गया है। रिपोर्ट तैयार कर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विभाग की ओर से कई शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

उपमंडल में खैर की लकड़ी की चोरी का मुद्दा हाल ही में विधायक विजय शर्मा ने उठाया था। इसमें उन्होंने कहा था कि कुछ विभागों की मिलीभगत से यह धंधा यहां फल-फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक इन तस्करों पर बड़ी कार्रवाई नहीं होगी इनके हौसले इसी तरह से बुलंद रहेंगे। यह गरीब लोगों की संपत्ति के साथ-साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहंुचा रहे हैं। इसलिए प्रशासन को इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed