फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women died; Four Injured in Road Accident

Kathua News: सड़क हादसों में 25 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
Women died; Four Injured in Road Accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसे पेश आए हैं। इनमें एक 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। उनका उपचार जारी है।

पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास पेश आया। राजमार्ग से गुजर रही बाइक को पीछे आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार 25 वर्षीय शिल्पा देवी पत्नी मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चका रहा उसका 29 वर्षीय पति मनीष कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी हरियाचक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। मनीष कुमार का इलाज जारी है जबकि उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मनीष के अनुसार जब वह हाईवे से गुजर रहा था तो वहां खड़ी एक कार में सवार व्यक्ति ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया जिससे बचने के लिए जैसे से उसने अपनी बाइक दूसरी ओर मोड़ी तो पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दूसरा हादसा राजमार्ग पर ही मानके तालाब के पास पेश आया, यहां मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार 45 वर्षीय रीवा देवी और उसका 50 वर्षीय पति सुभाष चंद्र पुत्र नेक राम निवासी गोविंदसर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को तुरंत जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं तीसरा हादसा कालीबड़ी चौक के पास हुआ। इसमें स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 42 वर्षीय महिला बबली देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 16 कठुआ घायल हो गई। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। हटली मोड़ हादसे में पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है, वहीं अन्य घटनाओं में भी मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed