{"_id":"6a57db609520145fdd0e8fab","slug":"woman-suffers-burns-after-fire-breaks-out-in-the-kitchen-while-cooking-kathua-news-c-201-1-knt1010-134142-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खाना बनाते समय ढोक में लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खाना बनाते समय ढोक में लगी आग, महिला झुलसी
विज्ञापन
बनी उपमंडल के भंडार घाट क्षेत्र में आग लगने से मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। उपमंडल बनी के दूरदराज भंडार घट क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे एक मौसमी ढोक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि अधवारी में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी में उपचार जारी है।
पीड़ित परिवार चिनालू राम पुत्र जग्गू राम ने बताया कि वे गर्मियों के मौसम में भंडार घाट क्षेत्र स्थित सीजनल ढोक में रह रहे थे। मंगलवार देर शाम परिवार खाना बना रहा था। इसी दौरान वे पानी लाने के लिए बाहर गए, जबकि उनकी पत्नी रानो देवी ढोक के अंदर मौजूद थीं।
परिवार के अनुसार, अचानक अधवारी के भीतर रखे कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ढोक को अपनी चपेट में ले लिया। रानो देवी ने आग बुझाने और सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह स्वयं आग की चपेट में आ गईं। हादसे में उनका एक बाजू का हाथ और एक टांग गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रात का समय होने और संसाधनों की कमी के कारण आग पर तुरंत काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। आग की भीषणता के चलते ढोक में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन तथा अन्य घरेलू उपयोग का लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। घायल रानो देवी को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार ने सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है।