फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   without tax paid brick taken from Punjab caught

बिना टैक्स चुकाए पंजाब से लाई ईंट पकड़ी

Thu, 16 Oct 2014 01:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Thu, 16 Oct 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
without tax paid brick taken from Punjab caught

पंजाब से बिना टैक्स का भुगतान किए लाई जा रही ईंट को सेल्स टैक्स विभाग ने लोगेट मोड़ के पास पकड़ लिया। यहां यह ईंट निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल में लाने के लिए उतारी जा रही थी।

विज्ञापन


विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर ईंट को जब्त कर एक ट्रक और एक ट्राली को सीज कर लिया। वाहन विभाग के कब्जे में हैं और कार्रवाई चल रही है।

टीम के सदस्य आर्यवीर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा यूनियन ने बुधवार की सुबह सूचित किया कि पंजाब से दो वाहनों में ईंट नगरी के रास्ते से लाई जा रही है।

टीम ने ईंट पकड़ने के लिए लोगेट मोड़ पर नाका लगाया जहां से ईंट कुछ दूरी पर उतारी जाने लगी। टीम ने मौके पर जाकर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो दोनों वाहन चालकों ने बताया कि बिना टैक्स दिए ही पंजाब से ईंट लाए थे।
विज्ञापन


इस पर विभाग ने अनलोड हो चुकी ईंट को फिर से लोड करवाया। टीम के सदस्यों ने बताया कि कुल 15 हजार के करीब ईंट दोनों वाहनों में थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला के किसी भी ईंट भट्ठे पर इतनी मात्रा में ईंट उपलब्ध नहीं है और जो मार्क ईंट पर बना है वह जिले में किसी भी ईंट भट्ठे का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर सीज किया और अगली कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर दी है।

उन्होंने बताया कि वाहन को तभी अनलोड किया जा सकेगा जब ईंट का खरीदार टैक्स के साथ जुर्माना भी भरेगा। देर रात तक किसी ने भी वाहनों को छुड़वाने के लिए प्रयास नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed