फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Without Cover Heavy Vehicle load the Constuction Material

Kathua News: बिना तिरपाल से ढके निर्माण सामग्री ढो रहे टिप्पर व ट्रैक्टर चालक

विज्ञापन
Without Cover Heavy Vehicle load the Constuction Material
बिलावर में सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री। संवाद
बिलावर। उपमंडल की अलग-अलग सड़कों पर टिप्पर और ट्रैक्टर चालकों की मनमानी से आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। निर्माण सामग्री को बिना तिरपाल से ढके चालक टिप्पर और ट्रैक्टर चालक सड़कों पर दौड़ा रहे हैं जिस वजह से बजरी और रेत सड़क पर बिखर जाते हैं।
विज्ञापन

इस कारण सड़क पर चार पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी मनीष गौड़, ओम प्रकाश, करनैल सिंह, संजय कुमार और श्यामलाल ने बताया कि वाहनों पर लदी निर्माण सामग्री धार सड़क और अन्य मुख्य मार्गों पर अक्सर बिखरी रहती है। कई बार साइकिल चलाने वालों के साथ-साथ मोटरसाइकिल चलाने वाले हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। लोगों ने कहा कि बिना तिरपाल से ढके मिट्टी, बजरी, रेत ले जा ट्रैक्टर और टिप्पर चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बिना तिरपाल से ढके निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed