{"_id":"4d9a066f456f00393d1caa6fdedd979b","slug":"wife-and-husband-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में दंपति जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत में दंपति जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर नेशनल हाईवे पर चड़वाल के चंदवा मोड़ के नजदीक दो कारें टकरा गईं। हाईवे पर हुए इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू की ओर जा रही आल्टो कार (पीबी35जे 7636) दूसरी कार (जेके02बीई0299) से टकरा गई। दोनों कारों की जोरदार टक्कर में आल्टो कार में सवार देविंद्र सिंह निवासी लोगेट और उनकी पत्नी सीमा देवी बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के वक्त कार में दो बच्चे भी सवार थे, लेकिन दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग हादसे की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को कार में से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल सीमा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।