{"_id":"57e03f144f1c1be456a82a87","slug":"widespread-resentment-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ हर तरफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के खिलाफ हर तरफ रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शन करते वकील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले की जिलाभर में पुरजोर निंदा की गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ युवा संगठनों और आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। पाकिस्तान का झंडा फूंकने के साथ ही नवाज शरीफ के विरोध में भी जमकर भड़ास निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि पाकिस्तान की इन ओछी हरकतों का अभी ही सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में मुखर्जी चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पाकिस्तान की जमकर निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के नरम रुख को पाकिस्तान हल्के में ले रहा है। ऐसे में देश के वीर जवानों की आहुति व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन
अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब अपना रुख साफ करते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे। वहीं छन्न अरोड़िया में ग्रामीणों ने भी पाकिस्तान का झंडा फूंकते हुए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शामिल केआर रैना, सुभाष चंद्र, रवि गुप्ता, राज कुमार, बिशन दास, राकेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, विवेक शर्मा आदि ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत बहुत हो गई है।
विज्ञापन
अब पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहता है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका पाकिस्तान के भीतर जाकर ओसामा बिन लादेन को मार सकता है तो फिर भारत पाकिस्तान में बने आतंकी शिविरों को ध्वस्त क्यों नहीं कर सकता है। इसके लिए राजनीतिक स्तर पर मजबूत सोच, देश के प्रति प्रेम व साहस चाहिए।
शिव सेना और डोगरा फ्रंट के सदस्यों ने जिला सचिवालय कठुआ के बाहर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का समय आ गया है। जम्मू के डोगरे पाकिस्तान के साथ युद्ध को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अब पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे देना चाहिए चूंकि अपने जवानों की निर्मम हत्या की यह घटनाएं देशभर को झकझोर रही हैं।
बार एसोसिएशन कठुआ के सदस्यों ने भी बार रूम में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद कोर्ट मार्ग पर उतरे वकीलों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक आतंकी हमले का विरोध जताया। यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने कहा कि पाकिस्तान ने सीधे तौर पर आतंकवाद को समर्थन किया है। उड़ी में आतंकी हमले को लेकर भारत को तुरंत उचित कदम उठाना चाहिए।
इस अवसर पर एडवोकेट आजातशत्रु शर्मा, एडवोकेट दुष्यंत जंडयाल, एडवोकेट कीर्ति भूषण महाजन, एडवोकेट सुशील गुप्ता, एडवोकेट राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कठुआ इकाई ने डिग्री कॉलेज के बाहर पाकिस्तानी झंडा फूंक उड़ी हमले का विरोध जताया।
छात्र संघ के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से करारा जवाब देने की मांग की। एसडीएफ राज्य इंचार्ज राहुल देव ने कहा कि आतंकियों का कायरतापूर्ण हमला है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह हमला देश का सबसे बड़ा नुकसान कर गया है। इस हमले में देश के जवानों ने शहादत पाई है।
ऐसे में इस बार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंध समाप्त कर जंग का ऐलान किया जाना चाहिए।