फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Welcome of Netball player Gagandeep Kumar

Kathua News: नेटबॉल में कांस्य पदक जीतकर लौटे गगनदीप का स्वागत

विज्ञापन
Welcome of Netball player Gagandeep Kumar
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाले ​खिलाड़ी का कठुआ रेलवे स्टेशन पर स्वाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। उत्तराखंड में जारी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान नेटबॉल इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले जम्मू-कश्मीर टीम के सदस्य गगनदीप कुमार का कठुआ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कठुआ एथलेटिक क्लब के सदस्यों, परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

शहर से सटे गांव खरोट के प्रतिभाशाली खिलाड़ी गगनदीप कुमार का स्वागत करते हुए कठुआ एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष व उनके कोच रवि के जस्सल ने बताया कि उन्होंने नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे कठुआ में हर्ष का माहौल है। जस्सल का कहना था कि कठुआ एथलेटिक क्लब के सदस्य 23 वर्षीय गगनदीप कुमार के पास खेल कॅरिअर के लिए लंबा अवसर है। लिहाजा वह अपने प्रयास को जारी रखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। वहीं, शाम के समय गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे गगनदीप कुमार का प्रबंधक ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed