{"_id":"667374ab0a51ef7c23049fc4","slug":"weather-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110600-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आंधी तूफान से बिजली ढांचा पस्त, कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आंधी तूफान से बिजली ढांचा पस्त, कई इलाकों की बिजली गुल
विज्ञापन
कठुआ। आंधी तूफान के आगे बिजली ढांचा बुधवार को पस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते हटली लिंक मार्ग पर महरोली गांव के नजदीक दो पेड़ गिर गए। इसकी चपेट में बिजली विभाग के पांच खंभे आए हैं। देर शाम हुई घटना के बाद जंगलोट और खरोट के एक बड़े इलाके की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। साथ ही एक ढांचे को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में दर्जनों गांवों का संपर्क भी कट गया है। अब बिजली के वीरवार को ही बहाल हो पाने की संभावना है।
उधर, लोगेट में भी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। बारिश और तेज हवाओं के बीच शहर समेत ग्रामीण इलाकों के फीडरों में भी फाल्ट आए। पठानकोट लाइन के साथ साथ 66 केवी लाइन में भी देर शाम तक फाल्ट हटाने में बिजली कर्मी जुटे रहे। 66 केवी लाइन चलने के बाद 11 केवी लाइनों में फाल्ट हटाने और बिजली बहाली का काम शुरू हो पाएगा।
विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से पांच खंभे धराशायी हुए हैं। जिससे कंडक्टर और इससे जुड़े उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेड़ों की कटाई के बाद ही खंभों को सीधा करने और बिजली बहाली का काम शुरू हो पाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य लाइनों पर टहनियां गिरने से आंशिक नुकसान हुआ है। टीमें फाल्ट दुरूस्त करने में जुटी हुई हैं।