{"_id":"628d1ebfa217fc1e82688718","slug":"weather-kathua-news-jmu260492673","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिद्दत से पड़ रही गर्मी के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिद्दत से पड़ रही गर्मी के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी
विज्ञापन
ढग्गर के पहाड़ों पर हुआ ताजा हिमपात
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। मई में जिले में पड़ रही शिद्दत की गर्मी के बीच खुशनुमा मौसम ने गर्मी से राहत दी है। बीते दो दिनों से जहां आसमान पर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के बीच मैदानों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह बर्फ के फाहे गिरे। बनी और लोहाई मल्हार के इलाकों से सटे उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में हुए ताजा हिमपात ने लोगों ने गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है।
जानकारों के अनुसार ऐसा लंबे अर्से बाद हुआ है कि मई के दूसरे पखवाड़े में बर्फबारी दर्ज की गई हो। बनी सब डिवीजन के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सीमा से सटे भंडार के पहाड़, कठुआ भद्रवाह सीमा पर छत्रगलां से लेकर कैलाश कुंड, गुली डंडा, सरथल के पहाड़ों पर हिमपात दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त नुकनाली माता और ढग्गर से सटे कमलेऊ गलां में भी बर्फबारी के बाद पहाड़ी चोटियां सफेद हो गई हैं।
एक सप्ताह में जिले के मैदानी इलाकों में पारे में 17 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बीते शुक्रवार को ही 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया। रात के पारे में भी भारी गिरावट आई है। रात के पारे में भी 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बनी सब डिवीजन के लोगों ने बताया कि पारा गिरने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। गर्म कपड़ों के अलावा ढोक में गए लोगों को अब तो सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में फसल बोने के लिए कियारियां तैयार कर रहे किसानों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। नहर में पानी की कमी के बीच किसान पनीरी लगाने की तैयारियों मे जुटे हुए हैं।
बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत
बिलावर। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद उपमंडल में मंगलवार को बारिश होने से मौसम सुहावना बन गया। इससे इलाके का तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
इलाके में रविवार की रात को शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह 10:00 बजे तक जारी रही, जिससे तापमान में 15 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद ज्यादातर इलाके का मौसम खुशगवार हो गया और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। किसानों के अनुसार धान की पनीरी के साथ-साथ मक्की की फसल लगाने के लिए बारिश बड़ी अनुकूल है। किसानों ने बताया कि लगातार 5 घंटे रिमझिम बरसात होने से जमीन में पर्याप्त मात्रा की नमी हो गई है, जिससे अब वह फसलों की बिजाई का काम शुरू कर देंगे। किसान रोशनलाल, बिशन दास, अरुण कुमार, अनिल और मनोज ने बताया कि मवेशियों के चारे के प्रबंध के लिए अब किसान चेरी, बाजरा सहित अन्य कई प्रकार के बीजों की बिजाई का काम शुरू कर देंगे। संवाद
बारिश ने दी गर्मी से राहत
महानपुर। तहसील में सोमवार रात को हुई बारिश से इलाके में बढ़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है, जबकि बारिश से किसानों को भी लाभ होगा। हालांकि बारिश मंगलवार दोपहर बंद हो गई।
पिछले दिनों गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन अचानक सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली और रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई, जो मंगलवार तक जारी रही। बारिश से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है, जबकि किसान साधु राम, कृष्ण चंद्र, हंसराज आदि का कहना है कि बारिश से किसानों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जो किसान अभी तक फसल नहीं लगा पाए थे, वह इस बारिश के बाद लगा पाएंगे।