फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather

मौसम कठुआ

विज्ञापन
weather
कठुआ। बनी सब डिवीजन के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। यह अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। डंडी गुट्टू में एक मकान भारी बर्फ के चलते धराशाई हो गया। यहां फंसे परिवार के सदस्यों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया है। ग्रामीणों ने उन्हें शरण दी है। वहीं प्रशासन की ओर से फौरी तौर पर रेडक्रॉस के माध्यम से दस हजार रुपये की सहायता राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

डंडी गुट्टू इलाके में चार फुट से अधिक बर्फबारी होने के बाद भी बर्फ गिरने का सिलसिला सोमवार को जारी रहा है। भंडार, दौला, रौल्का, ढग्गर, जोडे़यां माता, बांजल के इलाकों में भी तीन से पांच फुट तक बर्फ की परत जमा हो गई है, तो वहीं बनी से सब डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों का संपर्क बहाल करने के लिए टीमें सोमवार को जुटी रहीं।
विज्ञापन

बांजल से बनी के बीच 33केवी लाइन को सोमवार दोपहर बाद बहाल कर दिया गया। पिछले 48 घंटे से भी अधिक समय से ठप रहे बनी-बसोहली मार्ग को सोमवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बनी सब डिवीजन का संपर्क कई जगह पस्सियां गिरने और बर्फबारी से मुख्यालय से कटा हुआ था, जिसे सोमवार दोपहर को बहाल कर दिया गया है। बनी-ढग्गर मार्ग पर यातायात को बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है, तो वहीं बनी-लोआंग मार्ग बहाल हो गया है।
उन्होंने बताया कि कई इलाकों में बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही है। ऐसे में अभी नुकसान के आकलन जारी है। फिलहाल तक मिली जानकारी में डंडी गुट्टी में स्थानीय निवासी शाम लाल का घर भारी बर्फ से दब गया। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं, जिन्हें रेड क्रॉस के माध्यम से जिला उपायुक्त के निर्देश के बाद दस हजार की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। कई इलाकों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को पंचायतों के माध्यम से अलर्ट किया गया है। बिजली ढांचे को बहाल करने का काम भी तेजी से जारी है।

बनी के 80 फीसदी इलाकों में तीन दिनों से बिजली नहीं
कठुआ। जनवरी माह में दूसरी भारी बर्फबारी ने बनी सब डिवीजन में बिजली ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। हालात यह हैं कि जहां जनवरी के दूसरे सप्ताह में बिजली दो से तीन दिन बाद बहाल कर दी गई थी, वहीं इस बार बिजली बहाल होने में एक सप्ताह का समय लगना लाजमी है। चूंकि विभाग के अनुसार नुकसान का पैमाना ही इतना अधिक है। कई इलाका हिमस्खलन क्षेत्र में हैं, कई जगह लाइन पेट्रोलिंग में समय लगेगा। फिलहाल बनी सब डिवीजन के 80 फीसदी इलाके में लगातार तीसरे दिन भी अंधेरा छाया रहा है। विभाग के कार्यकारी अभियंता मदन लाल भगत ने बताया कि बनी सब डिवीजन में भारी नुकसान की रिपोर्ट है। आकलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed