फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather change

Kathua News: पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि, पकी फसल को नुकसान होने का डर

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
weather change
बिलावर। शनिवार दोपहर 1 बजे बाद उपमंडल के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर 1:30 बजे बग्गन और लोहाई मल्हार ब्लॉक में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। सरपंच सुरेंद्र सिंह, किसान ओंकार चंद, बोधराज और सुभाष सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि पकी हुई गेहूं और जौ की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। 4 दिन पहले लोहाई मल्हार में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा था। किसानों ने कहा कि फसल समेटने के लिए मौसम साफ रहना जरूरी है। गेहूं की फसल की कटाई का काम बारिश होने से प्रभावित हो रहा है। उपमंडल के निचले इलाकों में दोपहर 2 बजे के बाद तेज हवाएं चलने से तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम को देखते हुए किसानों ने गेहूं की फसल को समेटने का काम और तेज कर दिया है। शनिवार को इलाके का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने की संभावना जताई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed