फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem

Kathua News: पानी की समस्या पर खाली बर्तन दिखाकर जताया रोष

विज्ञापन
water problem
नगरी। गर्मियां शुरू होने से पहले ही जल जीवन मिशन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो चुका है। इसमें ग्रामीण विभाग की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह से सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मामला नगरी क्षेत्र के मुट्ठी रकवाला का है, जहां पर ग्रामीणों ने पिछले पांच दिनों से पानी न मिलने पर खाली बर्तन दिखा कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ट्यूबवेल परिसर के अंदर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच दिनों से पानी नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की कार्यप्रणाली को सुस्त और गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए समाजसेवी रघबीर ने बताया कि उनके क्षेत्र के ट्यूबवेल के अंदर से तार चोरी हो गई और विभाग को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन विभाग के किसी भी अधिकारी ने चोरी की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई और न ही नई तार लगवाई। इस कारण लोगों को पिछले पांच दिनों से पानी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जब विभाग के अधिकारियों से पानी देने की अपील की गई तो उन्होंने कहा कि पहले लोग चोरी की शिकायत दर्ज करवाएं और उसके बाद कोई कार्यवाही की जाएगी। इसके चलते पिछले पांच दिनों से उन्हें पानी नहीं मिला है। उनके बच्चे तक बिना नहाए स्कूल जा रहे हैं। वहीं एक गृहिणी ने बताया कि पिछले पांच दिनों से सभी ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं।इतना ही नहीं, मवेशियों को भी पानी नहीं मिल रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीण पंकज शर्मा ने बताया कि एक तरफ सरकार घर घर नल और नल में जल वाली बात करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर कुछ अलग ही बयां करती है। उन्होंने विभाग और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द पानी पहुंचाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed