{"_id":"656e1ebe981f4cd870086f54","slug":"water-pipe-leakage-kathua-news-c-201-1-knt1007-4998-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पाइपलाइन में लीकेज, लोगों के सूख रहे कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पाइपलाइन में लीकेज, लोगों के सूख रहे कंठ
Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कुरकन पेयजल लाइन, देवल, टील्ला, गुरु नाल पंपिंग स्टेशन से बिछाई गई पाइप लाइनों से पानी व्यर्थ बहने से समस्या आ रही है।
कई स्थानों पर पाइप लाइन में लीकेज होने से लोगों के घरों तक पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की किल्लत के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। रतन सिंह, अशोक सिंह, बोधराज, धीरज शर्मा और अन्य लोगों ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले बिछाई गई पाइप लाइनों से हो रही लीकेज से कई हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइनों को ठीक नहीं करा रहा। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जिन स्थानों से पाइप लाइनों को क्षति पहुंची है उन पाइप लाइनों को वेल्डिंग करवा कर जल्द ठीक किया जाए। संवाद