फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water news

Kathua News: जलसंकट फूटा लोगों का गुस्सा, एईई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
water news
बिलावर। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे धार डूगनु अप्पर और धार डूगनु लोअर के लोगों का गुस्सा मंगलवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। दूरदराज इलाके से बिलावर के एईई कार्यालय में पहुंचे लगभग 30 प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले एक महीने से इलाके की 5000 से अधिक आबादी जलसंकट से जूझ रही है। कई बार समस्या के बारे में संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन इसका समाधान नहीं किया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा संबंधित विभाग के खिलाफ फूटा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाने की मांग की गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की गई। जइसकी वजह से लोगों का आक्रोश जल शक्ति विभाग के खिलाफ बढ़ा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग के एईई के खिलाफ नारेबाजी की और दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक प्रदर्शनकारी जल शक्ति विभाग बिलावर के कार्यालय में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा के वर्ष 2017 में अप्पर धार डूगनु और लोअर धार डूगनु के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजना का काम शुरू किया गया था, जो अधर में लटका है। सात वर्ष बीत जाने के बाद भी परियोजना का काम पूरा नहीं किया गया और सरकार की ओर से परियोजना पर खर्च किए गए कई करोड़ रुपये का लोगों को कोई फायदा नहीं मिला। लगभग तीन घंटे प्रदर्शन करने के बाद जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों से टेलीफोन पर संपर्क किया गया। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा और लोगों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही डुंगा से पुंगा पेयजल परियोजना के काम को भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। इस मौके पर हंसराज, राजकुमार, नानक चंद, शंकर दास, पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार, नीलम सिंह, भोली देवी, कांतो देवी, सुषमा देवी और अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed