{"_id":"6647e191317591251b0231e4","slug":"water-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109631-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर भड़के किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सिंचाई के लिए नगर से पानी न मिलने पर लोगेट क्षेत्र के किसानों ने रावी तवी सिंचाई विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को लोगेट मोड़ में दर्जनों किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द नहर में पानी नहीं आया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व कर रहे लोगेट गांव के पूर्व नायब सरपंच सतपाल चौधरी ने कहा कि कश्मीर कनाल में एक माह पहले से पानी आ रहा है, जबकि रावी तवी अभी सूखी पड़ी है। इससे कंडी क्षेत्र के किसान बुरी तरह से प्रभावित हैं क्योंकि उनके पास सिंचाई का कोई अन्य स्रोत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की इस समस्या को लेकर बीते दिन वे रावीतवी के कार्यकारी अभियंता से मिले लेकिन वे रंजीत सागर झील में पानी न होने का हवाला दे रहे हैं। इसमें महीनों का समय लगेगा, जबकि नहरी पानी से सिंचाई के एवज में किसानों से हर साल मोटा शुल्क वसूला जाता है।
उन्होंने कहा कि पहले ही मौसम की मार का नुकसान झेलने वाले किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। अब अगली फसल के लिए समय पर अगर पानी भी नहीं मिलेगा तो किसान धान की फसल की तैयारी कैसे करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की समस्या का जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में पूरे कंडी क्षेत्र के किसान इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन में चरण दास, प्रकाश चंद्र, अजय कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सतीश कुमार, प्रीतम दास, सैफ दीन और तरसेम लाल आदि उपस्थित रहे।