फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water crisis in ramkote

ट्रांसफार्मर खराब होने से रामकोट में पेयजल संकट गहराया

Sun, 12 Feb 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/ बिलावर
ब्यूरो/ बिलावर Updated Sun, 12 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
water crisis in ramkote
बूंद-बूंद को तरसती जिंदगी और बत्तर होते हालात - फोटो : सौतिक बिश्वास

पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से रामकोट तहसील के विभिन्न भागों में पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली बंद होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही और लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


रामकोट नगर और लाखडी गांव में पिछले पांच दिनों से पेयजल सप्लाई ठप्प पड़ी हुई है। जिसकी वजह से इलाके के लोगों को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए नालों, छप्पडों, पोखरों और कुओं का दुषित पानी पीने के लिए मजबूर होना रहा है।
विज्ञापन


रमेश चंद्र, पवन कुमार, लेखराज, परमानंद, केवल कुमार ने बताया कि सोमवार को रामकोट स्टेज टू का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।  नतीजतन पिछले पांच दिनों से नगर में पेयजल सप्लाई ठप्प पड़ी हुई है। वहीं, लाखडी के लोगों ने बताया कि डगवैल में लगे पंप में आई खराबी की वजह से वहां भी चार दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेयजल सप्लाई बहाल नही की गई तो  लोग सड़क पर उतर आएंगे। पीएचई विभाग के एईई गोपाल शर्मा ने बताया कि रामकोट में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जबकि लाखडी के खराब पंप को भी बदला गया है। उम्मीद है कि शनिवार दोनों स्थानों पर पेयजल सप्लाई बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed