{"_id":"dd3a2cc00e00f9c39608d6d8cdf08aef","slug":"wan-pryas-attitude-calls-ware-halved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीके पड़ गए ‘प्रयास’ के तेवर,आधी रह गईं काल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीके पड़ गए ‘प्रयास’ के तेवर,आधी रह गईं काल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के लोगों की समस्याओं को सुनने और एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान करने के लिए शुरू किया गया प्रयास अब फीका पड़ने लगा है।
विज्ञापन
एक साल के अंदर ही प्रयास के तेवर नरम हो गए हैं। पहले जिला उपायुक्त फिर अतिरिक्त जिला उपायुक्त और अब अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त प्रयास कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन सप्ताह दर सप्ताह काल की संख्या कम होती जा रही है।
जिले के इस कार्यक्रम में जहां कभी 24 लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं को दर्ज करवाते थे लेकिन अब यह संख्या 12 से 14 के बीच की रह गई है।
प्रयास में काल की संख्या में एक साल के अंदर ही शिकायतों की संख्या लगभग आधी हो गई। इस संबंध में अगर जनता की राय की बात की जाए तो लोगों का कहना है कि जब प्रयास शुरू किया गया था।
विज्ञापन
उन्हें आस जगी थी कि शायद एक सकारात्मक पहल के तहत उनकी समस्याओं का हल हो पाएगा जिस तेवर और गंभीरता के साथ प्रयास में काल को सुना जाता था अब वह तेवर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
उस पर प्रयास में दर्ज करवाई गई शिकायत पर अगले कई सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं होती। अगर दूसरे सप्ताह में शिकायत को लेकर फिर पूछा जाए तो एक ही जवाब मिलता है कि मामले को फारवर्ड किया गया है।
बुधवार को आई एक काल में भी प्रयास के ढीले पड़ते तेवरों के बारे में पता चल गया। जब कालर ने स्कूल की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर जिला उपायुक्त के आदेश पर तहसीलदार द्वारा कोई कार्रवाई न करने की शिकायत कर डाली।
मौके पर शिकायत सुन रहे अधिकारी ने जवाब में कहा कि वह तहसीलदार और सीईओ को कहकर उन्हें मौके पर भेजेंगे तो कालर ने फिर कहा कि दो सप्ताह से उन्हें यही जवाब मिल रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई है।
जिला प्रशासन के साप्ताहिक प्रयास के तहत बुधवार को 13 लोगों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को फोन पर दर्ज करवाया। इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एडीडीसी नरेंद्र सिंह बाली ने समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान करने के लिए कहा।
शिकायतों में प्रमुखता से बिजली, पानी, सड़क और राशन की समस्या के साथ अतिक्रमण की समस्या को उठाया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर अपने जवाब भी दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।