{"_id":"610c34998ebc3e88da6ce840","slug":"vollyball-competetion-kathua-news-jmu2409737178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरनोटी ने किया फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरनोटी ने किया फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हीरानगर में शुरू वॉलीबाल प्रतियोगिता। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने वीरवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंडर-19 वर्ग के लड़कों के लिए अंतर जोन जिला स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतियोगता जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में कराई जा रही है, जिसका उद्घाटन म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष अभिवक्ता विजय कुमार शर्मा ने किया।
पहले दिन पूल ए की छह टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें पहला मैच सल्लन और लखनपुर के बीच खेला गया। सल्लन ने इस मैच में लखनपुर को 2-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में सल्लन ने हीरानगर को 2-0 से हराया, तीसरे मैच में बरनोटी ने हीरानगर को 2-0 से हराया और चौथे मैच में बरनोटी ने कठुआ को 2-0 से हराया।
पहला सेमिफाइनल मैच बरनोटी और सल्लन के बीच खेला गया, जिसमें बरनोटी ने सल्लन को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को पूल बी की टीमों के मैच होंगे। इस मौके पर जेपीईओ योग राज शर्मा, गतिविधि प्रमुख नसीब चंद, जोगिंदर कुमार खजूरिया, मोहन लाल, तथा अन्य शारीरिक शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में संजय कुमार, अवनेश कुमार, राज कुमार, जगदीश चंद्र, जय पॉल, आदि अंपायर, रेफरी और स्कोरर की भूमिका निभा रहे हैं।