फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers outraged after names are dropped from housing scheme; storm the BDO office.

Kathua News: आवास योजना से नाम कटने पर भड़के ग्रामीण, बीडीओ कार्यालय जा धमके

विज्ञापन
Villagers outraged after names are dropped from housing scheme; storm the BDO office.
चक राम चंद के पात्र परिवारों का आरोप, विभागीय मिलीभगत से हटाए गए नाम, जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची से नाम हटाए जाने से नाराज पंचायत लोगेट के गांव चक राम चंद गांव के कई पात्र परिवारों ने अपना विरोध जताया है। बुधवार को ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत के चलते पात्र परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों प्रतिनिधि मंडल में शामिल नीतू देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व में हुए सर्वे में शामिल लोगों के नाम सूची से गायब हो गए हैं। इसमें अधिकतर वो पात्र परिवार शामिल हैं जो या तो विधवा हैं और या फिर विकलांग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पहले विभाग द्वारा जारी 54 पात्र परिवारों की सूची जारी की गई है, जिसमें कई लोग ऐसे हैं जो पूर्व में इस योजना का लाभ ले चुके हैं, जबकि कुछ पात्र परिवार ऐसे भी हैं, जिनके पहले से पक्के मकान हैं। ग्रामीण दरबार चंद ने आरोप लगाया कि मंगलवार को ग्राम सभा आयोजित की गई, लेकिन ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है कि पंचायत सचिव ने कब ग्राम सभा बुलाई। उन्होंने बीडीओ से गुहार लगाई जारी सूची की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए और उसमें गरीब और जरूरतमंद परिवारों में योजना के लाभ के लिए शामिल किया जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व नायब सरपंच सतपाल चौधरी ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ अधिकारियों पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर तीन-तीन बार सूची में रखे गए पात्र परिवारों को नाम हटवा रहे है और ऐसे लोगों को सूची में शामिल कर रहे जोकि योजना के लाभ उठाने के लिए सक्षम नहीं है। बीडीओ ने आश्वासन दिया है कि यह सूची अंतिम नहीं है और वह वे लाभ से वंचित लोगों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। सर्वे के बाद और पात्र परिवारों को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed