फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers Held Protest For Low Voltage Problem

Kathua News: कम वोल्टेज की समस्या का निदान न होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
Villagers Held Protest For Low Voltage Problem
बिजली की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान न होने पर बिजली विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते रैप्पड़ व
- गांव रैप्पड़ में लोगों ने किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे गांव रैप्पड़ में कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगले चौबीस घंटों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजली कार्यालय के समक्ष धरना लगाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों में शामिल आशु देवी ने कहा कि गांव में 100 घरों में बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक नहीं किया जा रहा। जिस कारण पूरे गांव का लोड ट्रांसफार्मर के एक मात्र फेस पर ही चल रहा है। इस वजह से लोगों को कम वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है। वहीं, सुनीता देवी ने कहा कि विभाग के कर्मचारी कभी अवैध कनेक्शन की जांच करने तो कभी घरों में हीटर की तलाश करने के लिए तो आ जाते हैं। लेकिन उनकी समस्या का निदान करने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन तो जैसे-तैसे निकल जाता है लेकिन रात को वोल्टेज इतनी कम हो जाती है कि कई बार तो एलईडी बल्ब भी जवाब दे जाते हैं। अभी सर्दी का मौसम है तो लोग किसी तरह गुजारा कर रहे हैं, अगर गर्मी में यह समस्या आती तो उनकी रातों की नींद हराम हो जाती। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के कठुआ प्रभारी एसके भंडारी ने कहा कि जब लोग बिल समय पर और पूरा दे रहे हैं तो बिजली भी पूरी मिलनी चाहिए। चेतावनी दी कि कहा कि अगर समस्या जल्द हल न हुई तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल नीलम देवी, ज्योति देवी, अमिता देवी, सुमन देवी, केवल कृष्ण, तुला राम, रमेश कुमार काका राम आदि ने कहा कि पिछले तीन माह से वे कम वोल्टेज के कारण परेशानी से गुजर रहे हैं और विभाग आंखें मूंदे सो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed