फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers grapple with water shortages this summer, anger erupts against the Jal Shakti Department

Kathua News: गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, जल शक्ति विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Villagers grapple with water shortages this summer, anger erupts against the Jal Shakti Department
काली माता मंदिर चौगान से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एडीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कोटी गांव के लोगों का गुस्सा सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। मजबूरन उन्हें अपनी समस्या को लेकर उपजिला मुख्यालय पर रोष रैली निकालनी पड़ी।
काली माता मंदिर चौगान से सुरजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसीलदार कार्यालय होते हुए एडीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीसी विश्वजीत सिंह को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में कई-कई दिनों बाद ही पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाती है। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी में पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वर्षों पहले गांव में डगवेल और जलाशय बनाए गए थे तथा पाइपलाइन भी बिछाई गई थी, लेकिन आज तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें मजबूरन डेढ़ से दो किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। मौजूदा समय में गर्मी के चलते इन स्रोतों का जलस्तर भी काफी कम हो गया है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एडीसी विश्वजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मौके पर सोनी राम, हरपाल सिंह, देशराज, पूर्ण चंद, गोपाल सिंह, कमला रानी, ऊषा रानी, अरशदा बेगम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed