{"_id":"6a28687362050ec4b2059da9","slug":"villagers-expressed-displeasure-over-the-power-supply-from-the-mathurachak-grid-to-the-stone-crusher-kathua-news-c-201-1-knt1006-132990-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मथुराचक ग्रिड से स्टोन क्रशर को बिजली आपूर्ति करने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मथुराचक ग्रिड से स्टोन क्रशर को बिजली आपूर्ति करने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
हीरानगर विधायक से मिले लोग बोले - ग्रिड से घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली देने की बात थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मथुराचक गांव के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधायक हीरानगर विजय कुमार शर्मा से मुलाकात कर मथुराचक बिजली ग्रिड से एक स्टोन क्रशर को बिजली आपूर्ति किए जाने का मामला उठाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ग्रिड केवल घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वीकृत है, जबकि इसका उपयोग औद्योगिक इकाई को बिजली देने के लिए किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि यदि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्थापित ग्रिड से औद्योगिक इकाई को बिजली आपूर्ति की जा रही है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इससे क्षेत्र के आम उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व मथुराचक ग्रिड परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था और मामले की जांच की मांग उठाई थी। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मामले को संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।