{"_id":"67d1e70a31114ad0da08e151","slug":"villagers-caught-three-youths-in-the-case-of-bike-theft-kathua-news-c-201-1-knt1008-118209-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाइक चोरी के मामले में ग्रामीणों ने पकड़े तीन युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाइक चोरी के मामले में ग्रामीणों ने पकड़े तीन युवा
Thu, 13 Mar 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के बैग से मिली एयर पिस्टल पुलिस को दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। बोहड़ा गांव में ग्रामीणों ने चोरी और मारपीट के आरोप में तीन युवाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोप है कि तीनों ने गांव के एक व्यक्ति की बाइक चोरी करने का प्रयास किया। रोके जाने पर उससे मारपीट कर घायल किया। इसके बाद घायल की स्कूटी लेकर भाग गए।
ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपियों से एयर गन बरामद की गई। बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोहड़ा इलाके में ग्रामीणों ने तीन युवाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ग्रामीण अजय सिंह ने बताया कि वह कठुआ जा रहा था तो बाइक को तीन आरोपी स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। पूछने पर आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। पूर्व हवलदार जैमल सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तीन में से एक आरोपी को कुछ दूरी से पकड़ा गया है। संवाद
मामला मारपीट का है। आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। माता के दर्शन को गए हुए थे और लौटते समय गांव में मारपीट हुई है। इनसे एयर गन मिली है। फिलहाल दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
-अजय सिंह चिब, थाना प्रभारी राजबाग