{"_id":"6032b25e8ebc3ee96731c642","slug":"vdc-member-s-son-dies-after-being-shot-in-suspicious-circumstances-in-hiranagar-kathua-news-jmu229725070","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से वीडीसी सदस्य के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से वीडीसी सदस्य के बेटे की मौत
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे के वार्ड नंबर 4 में घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से वीडीसी सदस्य के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्य अशोक सांगडा ने रविवार तड़के करीब साढे़ चार बजे गोली की आवाज सुनी। कमरे में पहुंचे तो बेटे अजय सांगडा का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। पास ही थ्री नॉट थ्री बंदूक पड़ी थी जो अशोक को बतौर वीडीसी सदस्य पुलिस विभाग की ओर से दी गई थी।
आस-पड़ोस के लोग भी गोली की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।