फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Uttarakhand's Shubham wrestler won a big victory

Kathua News: उत्तराखंड के शुभम पहलवान ने जीती बड़ी माली

Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's Shubham wrestler won a big victory
बड़ोदी में धुंध के बीच दंगल लड़ते पहलवान। संवाद - फोटो : kathua
पंचायत थड़ाकलवाल के अधीन आने वाले बड़ोदी में वार्षिक दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। पंचायत थड़ाकलवाल के अधीन आने वाले बड़ोदी में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। उत्तराखंड के शुभम पहलवान ने बड़ी माली अपने नाम की। दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, यूपी आदि राज्यों से पहलवान पहुंचे।

स्थानीय दंगल कमेटी की ओर से शाम 4 बजे दंगल शुरू करवाया गया। इस बार हुए दंगल में 48 कुश्तियां करवाई गई, जिसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया और दंगल परिसर में पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल में बड़ी माली का मुकाबला उत्तराखंड के शुभम पहलवान और कठुआ के इमाम पहलवान के बीच हुआ जिसमें दोनों ही पहलवानों ने जीतने की होड़ लगी रही, लेकिन अंत में उत्तराखंड के शुभम पहलवान ने बड़ी मलिक पर कब्जा कर दंगल अपने नाम कर लिया। दंगल खत्म होने पर वहां पर लगे मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की और वहां लगे पकवानों का भी खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed