फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Uttarakhand Beat Lucknow in Cricket Match

Kathua News: उत्तराखंड ने लखनऊ को सात विकेट से दी मात

विज्ञापन
Uttarakhand Beat Lucknow in Cricket Match
पुलिस माटिर्यस टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन आयोजित प्रतियोगिता में मैन ऑफ मैच को सम्
- पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में एक ही मुकाबला खेला गया, लवनीत मैच ऑफ द मैच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। जिला खेल स्टेडियम में पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 13वें संस्करण में मंगलवार को उत्तराखंड क्रिकेट क्लब और लाइफ केयर लखनऊ के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें उत्तराखंड की टीम ने लखनऊ को सात विकेट से मात देकर मैच अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के सातवें दिन सुबह के सत्र में उत्तराखंड क्रिकेट क्लब और लाइफ केयर लखनऊ की टीम के बीच मुकाबला हुआ। लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर लखनऊ की टीम ने 116 रन बनाए। इस पारी में टीम के मुख्य स्कोरर विनय रहे, जिन्होंने 29 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाए।
विज्ञापन

117 रनों का पीछा करने उतरी उत्तराखंड क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 13वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह उत्तराखंड क्रिकेट क्लब की टीम ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया। इस जीत में टीम के खिलाड़ी लवनीत का अहम योगदान रहा, जिन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। चार ओवरों में 25 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट किए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed