फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Udayveer and Anshit qualify for the National Cycling Championship

Kathua News: राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए उदयवीर और अंशित ने किया क्वालिफाई

विज्ञापन
Udayveer and Anshit qualify for the National Cycling Championship
उदयवीर सिंह और अंशित राजपूत ने राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर यूटी साइक्लिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हासिल की। दोनों शहर के नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर की ओर से आयोजित की गई थी। यह एसोसिएशन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह ट्रैक साइक्लिंग में और अंशित राजपूत एमटीबी श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋति प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रत्येक श्रेणी में जम्मू-कश्मीर यूटी से केवल पांच-पांच छात्रों का चयन किया गया है। गर्व की बात है कि जम्मू डिवीजन से केवल दो छात्र चयनित हुए हैं और दोनों कठुआ से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed