फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two shops got fire, cosmetic goods stores ash

दो दुकानों में आग से कास्मेटिक का सामान राख

Fri, 31 Oct 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 31 Oct 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two shops got fire, cosmetic goods stores ash

शहर के फुटब्रिज मार्केट के निकट स्थित दुकान धूं-धूं कर जल गई। आग की लपटों की चपेट में एक और दुकान भी आ गई। सूचना मिलने पर फायर एंड इमरजेंसी विभाग से फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच गया।

विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। एक दुकान में रखा सामान तो बुरी तरह से जल जबकि सटी दूसरी दुकान को आंशिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कास्मेटिक की दुकान से धुंए के गुबार उठते देखे गए। दुकानदार चंद्रमोहन निवासी वार्ड छह के साथ स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना मिलने पर फायर टेंडर भी आ गया। दुकान के मालिक अश्वनी कुमार के अनुसार दुकान का शटर बंद था और भीतर आग लगी हुई थी।

अनुमान के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। वहीं साथ का टी स्टॉल भी आग की लपटों की चपेट में आने से प्रभावित हुआ है।

उधर आग की लपटों से बेहद व्यस्त बाजार में स्थित अन्य दुकानों पर संकट मंडराने लगा लेकिन फायर एंड इमरजेंसी विभाग की यूनिट ने सुबह नौ बजे से लगभग ग्यारह बजे तक चलाए अभियान में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कास्मेटिक की दुकान के मालिक ने बताया कि दुर्घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। उधर फायर एंड इमरजेंसी विभाग के अनुसार यदि समय रहते आग नहीं बुझती तो बेहद ज्यादा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed