फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two NGO Organised Programme Regarding Womens Day

Kathua News: रचनाओं से समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को किया उजागर

विज्ञापन
Two NGO Organised Programme Regarding Womens Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्य से जुड़ी दो प्रमुख संस्थाओं त्रिवेणी कला कुंज और सब साहित्य संगम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका का वर्णन किया। वहीं, सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडवोकेट सुशील गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज का वह हिस्सा हैं जो इसे अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। लिहाजा महिलाओं का हर क्षेत्र में आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो एक अच्छा संकेत है। लेकिन अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां महिलाओं को उनका वह स्थान नहीं मिल रहा है जिनकी बात सच्ची हकदार है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आगे आने के लिए कहा। इस मौके पर त्रिवेणी कल कुंज की प्रधान डॉ. उषा मोगा, सब रस साहित्य संगम के प्रधान टीआर सुम्बडिया, वरिष्ठ हास्य कवि विजय शर्मा के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed